Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर :  स्वर्णरेखा नदी के किनारे 250 किलो का अमेरिकी बम बरामद, दूसरे विश्व युद्ध से है जुड़ा

पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा इलाके में स्थित स्वर्णरेखा नदी के पास से 250 किलो वजनी जिंदा बम बरामद किया गया, जिसे बम स्क्वायड की टीम ने सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया है.
Advertisement
Advertisement
  • सेना ने किया कंट्रोल्ड ब्लास्ट
  • द्वितीय विश्व युद्ध का होने का अनुमान

Jamsedpur :  पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा इलाके में स्थित स्वर्णरेखा नदी के पास से 250 किलो वजनी जिंदा बम बरामद किया गया. बम मिलने की सूचना के बाद प्रशासन मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है. 

 

बताया जाता है कि पानीपड़ा-नागुड़साई गांव के पास बालू का खनन किया जा रहा था. इस दौरान वहां से सिलेंडरनुमा बम मिला, जिस पर ‘AN-M64’ और “Made in America” लिखा है.  अनुमान लगाया जा रहा है कि यह बम द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़ा है. 

 

जिंदा बम मिलने की सूचना मिलते ही प्रशासन ने इलाके को खाली कराया और बम निरोधक दस्ता व सेना की टीम को बुलाया गया. प्रारंभिक जांच में बम काफी विनाशकारी बताया जा रहा है. फिलहाल एजेंसियां इस बात की जांच कर रही है कि यह बम यहां कैसे पहुंचा और कितने समय से जमीन में दबा हुआ था. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही