Search

 
 
 

Inter-District महिला U-23 क्रिकेट: रांची टीम का 23 को लोहरदगा से भिड़ंत

अंतर जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वाधान में होने जा रहा है. वहीं, अंतर जिला महिला U-23 क्रिकेट प्रतियोगिता (2025-26) के लिए रांची जिला टीम का गठन चयन समिति के जरिए हो गया है. प्रतियोगिता का आयोजन हजारीबाग में होगा.
 

Ranchi: अंतर जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वाधान में होने जा रहा है. वहीं, अंतर जिला महिला U-23 क्रिकेट प्रतियोगिता (2025-26) के लिए रांची जिला टीम का गठन चयन समिति के जरिए हो गया है. प्रतियोगिता का आयोजन हजारीबाग में होगा. रांची की टीम 22 मार्च को दोपहर 1 बजे हजारीबाग के लिए रवाना होगी. रांची का पहला मैच लोहरदगा से 23 मार्च को होगा. टीम के साथ कोच अंजना दूबे और मैनेजर फरहा नाज साथ जाएगी.

 


15 सदस्यी टीम में पल्लवी कुमारी (कप्तान), सोनी कुमारी, निधि कुमारी, प्रियानश्री कुमारी, मानसी सिंह, कुमारी पलक, गुर्लिन कौर, सानिया थापा, सैंपी कुमारी, अंजुम बानो, अन्नू कुमारी, रिद्धिमा गौतम, प्रतीक्षा पाण्डेय, आकांक्षा टोप्पो, विजया लक्ष्मी को जगह दी गई है.


वहीं, कुछ खिलाड़ियों को स्टैंड बाई में रखा गया है. स्टैंड बाई खिलाड़ियों में कोमल गुप्ता, आकांक्षा प्रिया, सृष्टि इंदुवार, अंजली कुमारी, आर्या कुमारी के नाम शामिल हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही