Search

 
 
 

फीफा वर्ल्ड कप 2026 से पहले क्रिस्टायानो रोनाल्डो चोटिल, फ्रेंडली मैच से बाहर

पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण मैक्सिको और अमेरिका के खिलाफ होने वाले प्री-फ्रेंडली मैचों के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है. क्रिस्टियानो रोनाल्डो के हिस्सा नहीं लेने से फिफा वर्ल्ड कप 2026 से पहले प्रशंसकों की चिंता बढ़ गई है.
 

Lagatar Desk: पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण मैक्सिको और अमेरिका के खिलाफ होने वाले प्री-फ्रेंडली मैचों के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है. क्रिस्टियानो रोनाल्डो के हिस्सा नहीं लेने से फिफा वर्ल्ड कप 2026 से पहले प्रशंसकों की चिंता बढ़ गई है. रोनाल्डो को यह चोट फरवरी के अंत में अपनी क्लब टीम 'अल नासर' (Al Nassr) के लिए खेलते समय लगी थी.

 

पुर्तगाल के कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने बताया कि रोनाल्डो हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे हैं. यह एक मामूली चोट है. उन्होंने कहा कि रोनाल्डो अगले एक या दो सप्ताह के भीतर में मैदान पर वापसी कर सकते हैं. साथ ही स्पष्ट किया कि रोनाल्डो को टीम से बाहर रखने का निर्णय पूरी तरह से एहतियाती कदम है और जोर देकर कहा इस सीजन क्रिस्टियानो की फिटनेस शानदार है. उनकी शारीरिक क्षमता को देखते हुए फिलहाल कोई बड़ी समस्या नहीं है.

 

पुर्तगाल के कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने साथ किया कि वर्ल्ड कप टीम में उनकी जगह पक्की है. बता दें, फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 11 जून से 19 जुलाई तक तीन देश की मेजबानी में होगा. अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा फीफा वर्ल्ड कप 2026 की मेजबान करेगा.

 

कोच ने वर्ल्ड कप की योजना को लेकर कहा कि टूर्नामेंट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और गोंसालो रामोस ही सेंटर-फॉरवर्ड की भूमिका निभाएंगे. मार्टिनेज के अनुसार, वर्ल्ड कप की फाइनल टीम चयन से पहले यह आखिरी ट्रेनिंग कैंप है, इसलिए वे कुछ नए प्रयोग चाहते हैं. रोनाल्डो की गैरमौजूदगी में अन्य खिलाड़ियों को जांच का यह कोच के पास आखिरी मौका होगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही