Search

 
 
 

CM हेमंत ने राज्यवासियों को सरहुल और ईद की दी शुभकामनाएं

प्रकृति पर्व सरहुल और ईद को लेकर झारखंड में उत्साह का माहौल है. राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. सीएम ने अपने एक्स पर लिखा कि प्रकृति पर्व सरहुल के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार.
 

Lagatar Desk :  प्रकृति पर्व सरहुल और ईद को लेकर झारखंड में उत्साह का माहौल है. राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. सीएम ने अपने एक्स पर लिखा कि प्रकृति पर्व सरहुल के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार.

 

सरहुल केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और मानव जीवन के बीच गहरे संबंध का प्रतीक है.  यह पर्व हमें सिखाता है कि जल, जंगल और जमीन के साथ संतुलन बनाकर ही समृद्ध और सतत भविष्य की ओर बढ़ा जा सकता है. सरहुल का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए, यही कामना करता हूं. जोहार! जय झारखंड!

वहीं ईद-उल-फितर की बधाई देते हुए सीएम ने इसे प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का त्योहार बताया. उन्होंने कहा कि रमजान के दौरान अपनाया गया संयम, सेवा और इबादत समाज में करुणा और एकता को मजबूत करता है. साथ ही उन्होंने सभी के खुशहाल जीवन की दुआ की.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही