Search

 
 
 

ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027: 14 टीमों को कैसे मिलेगी एंट्री, जानें नियम

क्रिकेट फैन्स को वनडे वर्ल्ड कप 2027 का बेसब्री से इंतजार है. उससे पहले यह जान लें कि साल 2027 में होने वाले वर्ल्ड कप में कितने टीमें हिस्सा लेगी, टीमों का चयन किस प्रकार होगा. तो बता दें, अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें शामिल होगी.
 

Lagatar Desk: क्रिकेट फैन्स को वनडे वर्ल्ड कप 2027 का बेसब्री से इंतजार है. उससे पहले यह जान लें कि साल 2027 में होने वाले वर्ल्ड कप में कितने टीमें हिस्सा लेगी, टीमों का चयन किस प्रकार होगा. तो बता दें, अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें शामिल होगी. हालांकि इन टीमों को टूर्नामेंट में जगह अलग तरीके से मिलेगी. 


वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन अगले साल साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होना तय है. मेजबान होने के चलते साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को टूर्नामेंट में सीधी एंट्री मिलेगी. वहीं इसके तीसरे मेजबान नामीबिया को क्वालिफाइंग मैच के रास्ते टूर्नामेंट में एंट्री होगी. 

 

टूर्नामेंट में 8 टीमों का चयन उनकी ICC रैंकिंग के आधार पर होगा. ये 8 टीमें वह होंगी, जो 31 मार्च 2027 तक ICC रैंकिंग में शीर्ष 8 में होंगी. बाकी बची 4 टीमों का सेलेक्शन 10 टीमों के बीच खेले जाने वाले क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के जरिए होगा.

 

वनडे वर्ल्ड कप 2027 का टूर्नामेंट सुपर सिक्स फॉर्मेट में खेला जाएगा. 14 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा जाएगा. सभी टीमें अपने ग्रुप में एक दूसरे के खिलाफ मैच खेलेंगी. दोनों ग्रुप से टॉप-3 टीमें सुपर सिक्स में पहुंचेंगी. सुपर सिक्स में 2 टीमें बाहर हो जाएगी. टॉप-4 टीम सेमीफाइनल खेलेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही