Search

 
 
 

जादूगोड़ा: वृद्ध महिला से बदमाशों ने छीनी चेन

 
Jadugoda : बाइक सवार बदमाशों ने यूसील जादूगोड़ा आवासीय कॉलोनी के परमाणु उर्जा केन्द्रीय विद्यालय वन के पीछे शुक्रवार की सुबह 11 बजे यूसील जादूगोड़ा कॉलोनी ए 48/378 निवासी यूसीलकर्मी रामचन्द्र यादव की मां जषोमती देवी (65) के गले से सोने की चेन की छिनतई कर ली.  बाइक सवार हेलमेट पहने हुए थे. चेन की कीमत एक लाख रुपये बताया गया है. जषोमती देवी ने बताया कि वे अस्पताल से पैदल कॉलोनी होते हुए अपने घर जा रही थी. स्कूल के पीछे जैसे ही पहुंची थी कि पीछे से एक व्यक्ति पैदल दौड़कर आया और गले से झपटा मारकर सोने की चेन छिनतई कर फरार हो गया. दूसरा बाइक स्टार्ट कर बगल में ही खड़ा था. आवाज सुनकर कुछ लोग दौड़े और बाइक सवार का पीछा भी किया, लेकिन पकड़ नहीं सकें. घटना की जानकारी होने पर तत्काल मुसाबनी डीएसपी चन्द्र शेखर आजाद ने घटनास्थल पर निरीक्षण कर पीड़िता से जानकारी ली. उन्होंने कहा कि पुलिस अनुसंधान कर रही है. पुलिस कॉलोनी में कुछ जगह लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज देखकर बदमाश का पता लगाने में जुटी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-shot-in-the-back-in-burmines/">जमशेदपुर

: बर्मामाइंस में युवक के पीठ पर मारी गोली

चेन छिनतई की घटनाओं  खुलासा करने में पुलिस नाकाम

जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में दो वर्षो में अब तक चार लोगों से चेन छिनतई का मामला आया है. इसमें से एक भी घटना का पर्दाफाश नहीं हुआ है. कुछ माह पहले 1 नवंबर 2021  को यूसील कॉलोनी टाईप थ्री/7/82 में रहने वाली 80 वर्षीय जीबी पदमावती के घर के सामने से एक अज्ञात व्यक्ति ने चेन की छिनतई कर ली थी. बी टाईप व नरवा कॉलोनी से भी दो लोगों से चेन की छिनतई की गई थी. किसी भी घटना का पुलिस ने उद्भेदन नहीं किया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-who-came-to-birsanagar-late-at-night-to-open-the-gate/">जमशेदपुर:

बिरसानगर में देर रात कौन आया था गेट खुलवाने
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही