Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जादूगोड़ा: स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, ‘चीनी कम-जीवन में दम’ का संदेश

स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के अभाव में महिलाएं संक्रमण की शिकार हो जाती है, और समय पर उपचार नहीं करा पाने के कारण अकाल मौत के मुंह में समा जाती है. ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मंगलवार को तुरामडीह क्लब भवन में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया.
Advertisement
Advertisement

Jadugoda: स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के अभाव में महिलाएं संक्रमण की शिकार हो जाती है, और समय पर उपचार नहीं करा पाने के कारण अकाल मौत के मुंह में समा जाती है. ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मंगलवार को तुरामडीह क्लब भवन में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन कार्मिक अधिकारी स्टेलिन हेंब्रम की अगुवाई में हुआ.


इस कार्यशाला में कंपनी के विस्थापित व प्रभावित गांव ताल्सा, केरूआ डुगरी , नान्दूप व तुरामडीह की महिलाओं ने हिस्सा लिया. कार्यशाला के बाद महिलाओं ने अपने अनुभव को भी साझा किया तथा गांव की गुड़िया सवैया ने यूसिल प्रबंधन की इस पहल की सराहना की. महिलाओं ने बताया कि कई बीमारियों के बचाव के उपाय पर अमल करने की सलाह दी गई है. इस तरह के स्वास्थ्य जागरूकता अभियान से परिवार, समाज व देश स्वस्थ्य रहेगा. 

 

कार्यकम का उद्घाटन यूसिल की तुरामडीह माइंस की मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह मुख्य अतिथि डॉ. बबीता साव, डॉ. स्वेता कुमारी, अस्पताल की नर्स संजुता कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया. 


इस मौके पर डॉ. बबीता साव ने कहा कि परिवार स्वास्थ्य रहेगा तो समाज व देश स्वस्थ होगा. उन्होंने जीवन जीवन शैली से जुड़ी बीमारियों, बच्चों के टीकाकरण के महत्व, महिलाओं के विभिन्न चरणों में जरूरी पोषण पर अपने विचार रखे तथा अंत में उन्होंने ‘चीनी कम जीवन में दम’ का संदेश दिया. 

 


वहीं, डॉ. स्वेता कुमारी ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के अभाव में लोग संक्रमण से लड़ने के उपाय नहीं कर पाते. स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता से परिवार, समाज स्वस्थ्य बनेगा. अस्पताल की नर्स संजुक्ता कुमारी टीकाकरण के महत्व से महिलाओं को अवगत कराया.


कार्यक्रम में यूसिल अधिकारियों की ओर से कार्मिक अधिकारी स्टेलिन हेंब्रम,  अरुण नायक, राजेश चौरसिया, वकील हेंब्रम डॉ सुमित महानंदा ने अहम योगदान दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही