Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची SSP ने की 5 इंस्पेक्टरों की पोस्टिंग, कांके थाना प्रभारी बने कुणाल कुमार

रांची एसएसपी राकेश रंजन ने 5 इंस्पेक्टरों की नई पोस्टिंग की है. इंस्पेक्टर नितिन कुमार सिंह को डेली मार्केट का थानेदार बनाया गया है. लवकुश कुमार सिंह को लोअर बाजार थाना प्रभारी बनाया गया है. अरुण कुमार महथा को धुर्वा थाना प्रभारी बनाया गया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: रांची एसएसपी राकेश रंजन ने 5 इंस्पेक्टरों की नई पोस्टिंग की है. इंस्पेक्टर नितिन कुमार सिंह को डेली मार्केट का थानेदार बनाया गया है. लवकुश कुमार सिंह को लोअर बाजार थाना प्रभारी बनाया गया है. अरुण कुमार महथा को धुर्वा थाना प्रभारी बनाया गया है. वहीं, सनोज कुमार चौधरी को कोतवाली थाना प्रभारी बनाया गया है. जबकि कुणाल कुमार को कांके का थाना प्रभारी बनाया गया है.


पोस्टिंग को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आदेश जारी कर दिया गया है. सभी इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को जल्द से जल्द अपने थाने में योगदान देने के लिए कहा गया. दरअसल, आगामी दिनों में कई पर्व एक साथ आ रहे है. इसी के मद्देनजर रखते हुए, इन अधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि सभी थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था सुचारू रुप चलता रहे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही