Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः नवनिर्वाचित मेयर-पार्षदों का शपथ ग्रहण व डिप्टी मेयर का चुनाव 18 को

डीसी आदित्य रंजन ने बताया कि धनबाद नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर व वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10:00 बजे से समाहरणालय के प्रथम तल स्थित सभाकक्ष में होगा.
Advertisement
Advertisement
धनबाद के नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह.

Dhanbad : धनबाद नगर निगम व चिरकुंडा नगर परिषद के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण बुधवार 18 मार्च को होगा. जिला प्रशासन ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. शपथ ग्रहण समाहरणालय परिसर में होगा. डीसी आदित्य रंजन ने बताया कि धनबाद नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर व वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10:00 बजे से समाहरणालय के प्रथम तल स्थित सभाकक्ष में होगा. 

 


वहीं, चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों को समाहरणालय के तीसरे तल स्थित कक्ष संख्या 314 में शपथ दिलाई जाएगी. शपथ ग्रहण के बाद डिप्टी मेयर व उपाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी. इसके तहत सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे. 12:30 बजे से 1:00 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) की जाएगी. दोपहर 1:00 से 1:30 बजे के बीच वैध उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी. 1:30 बजे से 1:45 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित किया गया है. दोपहर 2:15 बजे से 3:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा. परिणाम की घोषणा के बाद 3:30 बजे से 4:00 बजे के बीच शपथ दिलाई जाएगी. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही