Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जादुगोड़ा: यूसिल के CISF ने राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत

यूसिल की सुरक्षा में जुटी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की अग्नि शमन विभाग ने (14-20  अप्रैल) तक आयोजित राष्ट्रीय अग्नि शमन सेवा सप्ताह की शुरुआत की. कार्यक्रम में कमांडेंट तारा चंद, डिप्टी कमांडेंट निलेश कुमार गौर व CISF के अग्निशमन विभाग के प्रभारी बलविंदर सिंह ने शहीद हुए जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
Advertisement
Advertisement
  • मुंबई के विक्टोरिया में डाक यार्ड में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि

Jadugoda: यूसिल की सुरक्षा में जुटी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की अग्नि शमन विभाग ने (14-20  अप्रैल) तक आयोजित राष्ट्रीय अग्नि शमन सेवा सप्ताह की शुरुआत की. कार्यक्रम में कमांडेंट तारा चंद, डिप्टी कमांडेंट निलेश कुमार गौर व CISF के अग्निशमन विभाग के प्रभारी बलविंदर सिंह ने शहीद हुए जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.


 
बता दें, 14 अप्रैल 1994 को मुंबई के विक्टोरिया में डाक यार्ड में विस्फोटक सामग्री से लदे जहाज में लगी भीषण आग में 66 अधिकारियों, 89 फायरमैन, 700 से अधिक जवान शहीद हुए थे. 

 

इस मौके पर कमांडेंट तारा चंद ने कहा कि सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों, यूसिल कर्मियों व आम जनता को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा. उन्होंने कहा कि आग लगने पर जवान अपनी जान की परवाह किए बैगर सुरक्षा के प्रति काफी तत्पर रहते है.

 

कार्यक्रम में कमांडेंट तारा चंद, डिप्टी कमांडेंट निलेश कुमार गौर, असिस्टेंट कमांडेंट सौरभ कटियार, फायर इंचार्ज बलविंदर सिंह, इंस्पेक्टर पवन कुमार,  एस के सिंह समेत काफी संख्या सी आई एस एफ के अधिकारी व जवान उपस्थिति थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही