Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा: नक्सलियों को चेतावनी, सरेंडर करें या कार्रवाई के लिए रहें तैयार- DIG

जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर हजारीबाग रेंज के डीआईजी अंजनी कुमार झा ने समीक्षा बैठक की. बैठक में जिले के सभी वरीय पुलिस अधिकारी मौजूद रहे, जहां नारकोटिक्स, नक्सल गतिविधियों और गैंग नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा की गई.
Advertisement
Advertisement

Chatra: जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर हजारीबाग रेंज के डीआईजी अंजनी कुमार झा ने समीक्षा बैठक की. बैठक में जिले के सभी वरीय पुलिस अधिकारी मौजूद रहे, जहां नारकोटिक्स, नक्सल गतिविधियों और गैंग नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा की गई.

 

बैठक में चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल, सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल, डीएसपी मुख्यालय अमिता लकड़ा, एसडीपीओ सदर संदीप सुमन सहित तमाम पुलिस पदाधिकारियों शामिल हुए. इस बैठक में डीआईजी ने साफ निर्देश दिया कि ऑर्गेनाइज्ड क्राइम और गैंग नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जाए. 


नारकोटिक्स के मुद्दे पर डीआईजी ने कहा कि जिले में अफीम की अवैध खेती को बड़े पैमाने पर नष्ट किया गया है. साथ ही बाहरी नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की गई है. नक्सल गतिविधियों पर डीआईजी ने दावा किया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर चतरा में कोई बड़ी माओवादी घटना सामने नहीं आई है और हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं. फरार नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है.

 

डीआईजी अंजनी कुमार झा ने कहा कि नारकोटिक्स, नक्सल और संगठित अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है. नक्सली गतिविधियां नियंत्रण में हैं, लेकिन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष रणनीति बनाई गई है. जो नक्सली अभी भी सक्रिय हैं, उन्हें चेतावनी है कि वे सरेंडर करें, अन्यथा पुलिस कार्रवाई के लिए तैयार है. डीआईजी ने नक्सलियों से झारखंड सरकार की सरेंडर पॉलिसी का लाभ उठाकर मुख्यधारा में लौटने की अपील भी की है. साथ ही पुलिस को निर्देश दिया गया है कि अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही