Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़: उपायुक्त ने किया मांडू प्रखंड का दौरा, महुआ संग्रहण प्रशिक्षण कार्यक्रम में हुए शामिल

जिला उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने बुधवार को मांडू प्रखंड अंतर्गत पुण्डी पंचायत के भुताही गांव का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने महिलाओं के लिए आयोजित महुआ संग्रहण (कलेक्शन) प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया एवं लाभुकों को प्रोत्साहित किया.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh: जिला उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने बुधवार को मांडू प्रखंड अंतर्गत पुण्डी पंचायत के भुताही गांव का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने महिलाओं के लिए आयोजित महुआ संग्रहण (कलेक्शन) प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया एवं लाभुकों को प्रोत्साहित किया.

 

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को महुआ संग्रहण की उन्नत तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. प्रशिक्षण में विशेष रूप से “पिकअप तकनीक” पर जोर दिया गया, जिससे महुआ संग्रहण में समय की बचत हो तथा उत्पाद की गुणवत्ता बेहतर बनी रहे. विशेषज्ञों ने बताया कि वैज्ञानिक तरीके से संग्रहण एवं प्रसंस्करण करने पर महुआ को बाजार में बेहतर मूल्य मिल सकता है, जिससे महिलाओं की आय में वृद्धि संभव है.


महिलाओं को महुआ के सुरक्षित भंडारण एवं सही तरीके से सुखाने की विधियों का भी प्रशिक्षण दिया गया, ताकि उत्पाद की गुणवत्ता लंबे समय तक बरकरार रखी जा सके. कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त द्वारा लाभुकों के बीच चेक का वितरण भी किया गया. उन्होंने लाभुकों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

 


इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि झारखंड में महुआ केवल एक वन उपज नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण आधार है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है और ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं.

 

साथ ही उपायुक्त ने कहा कि यदि वे प्रशिक्षण में सीखी गई तकनीकों का नियमित रूप से उपयोग करें, तो वे अपनी आय को दोगुना तक बढ़ा सकती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन महिलाओं के उत्पादों को बाजार से जोड़ने तथा उन्हें उचित मूल्य दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग करेगा.

 

कार्यक्रम के दौरान पुण्डी पंचायत की मुखिया  रोपण देवी द्वारा पारंपरिक माला पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया गया. वहीं, गांव की महिलाओं ने भी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अतिथियों का अभिनंदन किया, जिससे कार्यक्रम में स्थानीय संस्कृति की झलक देखने को मिली.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही