Search

 
 
 

जादूगोड़ा: महिला समूह अपने हुनर से उत्पाद को दिला रही पहचान, यूसिल ने किया सम्मानित

यूसिल कंपनी से सटे विभिन्न 7 गांव की आठ महिला समूह की सैकड़ों महिलाएं घर पर ही उत्पाद तैयार कर स्वावलंबी बन रही है. वैसी महिलाओं की चयनित कर आज बृहस्पतिवार को कंपनी की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर पुरस्कृत किया गया. यह सम्मान समारोह भाटीन पंचायत भवन में समारोह आयोजित किया गया.
 

Jadugoda: यूसिल कंपनी से सटे विभिन्न 7 गांव की आठ महिला समूह की सैकड़ों महिलाएं घर पर ही उत्पाद तैयार कर स्वावलंबी बन रही है. वैसी महिलाओं की चयनित कर आज बृहस्पतिवार को कंपनी की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर पुरस्कृत किया गया. यह सम्मान समारोह भाटीन पंचायत भवन में समारोह आयोजित किया गया.

Uploaded Image
यूसिल के सी.एस.आर अधिकारी तपोधिर भट्टाचार्य व मनोज हेंब्रम ने समारोह का आयोजन किया. जहां यूसिल के अध्यक्ष सह प्रबंधक डॉ कंचम आनंद राव की पत्नी शिल्पा राव व वित्त निर्देशक विक्रम केसरी दास की पत्नी मधुलिका दास ने समूह की महिलाओं का सम्मानित कर हौसला बढ़ाया, ताकि महिलाएं सशक्त हो सके. 

Uploaded Image

इसके पूर्व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम में 8 आदिवासी महिला समूह ने अपने उत्पाद की प्रदर्शनी लगाई. इस मौके मुख्य अतिथि शिल्पा राव ने कहा कि जादूगोड़ा की आदिवासी महिलाएं घर के साथ-साथ व्यवसाय भी कर रही है. जो स्वावलंबन का प्रतीक है. समारोह की विशिष्ट अतिथि मधुलिका दास ने कहा कि महिलाएं हुनर सिखकर सबल बन रही है. 

 


कार्यक्रम में शामिल लोग

कार्यक्रम में यूसिल की ओर से तपोधिर भट्टाचार्य, मनोज हेंब्रम प्रतीक देवनाथ, पंकज कुमार, रामों सोरेन, सरस्वती मुर्मू, शिल्पा राव, मधुलिका दास शालिनी गुप्ता, मनोरमा दास, राज श्रीकांत, सुनीता बाबू, सुनंदा भट्टाचार्य, सुष्मिता पटनायक, शोभा वर्णवाल, प्रीति टंडन, रेशमा महाली, अनीता श्रीवास्तव, सुधा सिंह, रेखा सिंह, मंजू महतो, माया सिंह, अर्पण सिंह, कोयल दास, प्रियंका सिंह, वंदना पांडे समेत जादूगोड़ा तथा नरवा पहाड़ व तूरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट की महिला क्लब की सदस्यों ने भाग लिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही