Search

 
 
 

बहरागोड़ा: रामनवमी पर पुलिस का कड़ा संदेश, प्रशासन ने निकाला 'फ्लैग मार्च'

आगामी रामनवमी पर्व को शांति, सौहार्द और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार शाम को बहरागोड़ा के स्थानीय प्रशासन की ओर से क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया. इस फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस-प्रशासन ने आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी है.
 

Baharagora: आगामी रामनवमी पर्व को शांति, सौहार्द और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार शाम को बहरागोड़ा के स्थानीय प्रशासन की ओर से क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया. इस फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस-प्रशासन ने आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी है. शांति भंग करने वाले को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और उन पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी. 


यह फ्लैग मार्च बहरागोड़ा थाना परिसर से शुरू होकर पूरे मुख्य बाजार क्षेत्र और संवेदनशील इलाकों से निकला. मार्च के दौरान सड़कों पर पुलिस के जवानों की मौजूदगी ने उत्सव के दौरान अनुशासन और कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार नायेक,  बहरागोड़ा अंचल अधिकारी राजाराम सिंह मुंडा ने किया. 

 


प्रशासन की अपील

अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे रामनवमी का त्यौहार आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं. किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों या अफवाहों पर ध्यान न दें. वहीं संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति के दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही