Search

 
 
 

रांची पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों में 10 लोगों को किया गिरफ्तार

रांची पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों में कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों का नाम सुल्तान मियां, दीपक कुमार, आजाद अंसारी, रंजीत मोदी, शशि सिंह, जिद्दू कुमार सिंह, मोहम्मद अरमान, शुभम कुमार, रिंकू अंसारी और शाहिद अंसारी है.
 

Ranchi: रांची पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों में कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों का नाम सुल्तान मियां, दीपक कुमार, आजाद अंसारी, रंजीत मोदी, शशि सिंह, जिद्दू कुमार सिंह, मोहम्मद अरमान, शुभम कुमार, रिंकू अंसारी और शाहिद अंसारी है. 

Uploaded Image

पहला मामला पिठौरिया थाना इलाके का है जिसमें अपराधियों ने बिजली ग्रिड में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस की पूछताछ में पता चला कि कुल 15 अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है.

 

गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर 100 किलो तांबा तार समेत अन्य कई सामान बरामद किया गया है. वहीं अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छानबीन कर रही है.

 

दूसरा मामला नगड़ी थाना इलाके का है जिसमें अपराधियों ने बंद घर को निशाना बनाया था. इस मामले में पुलिस ने कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा पुलिस ने 6 लाख 65 हजार, दो मोबाइल और एक कार बरामद किया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही