Search

 
 
 

रामगढ़ः वार्षिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले SVM रजरप्पा के विद्यार्थी पुरस्कृत

विद्यालय के अध्यक्ष ललन कुमार राय ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन व निरंतर परिश्रम का महत्व बताते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता. नियमित अध्ययन व दृढ़ संकल्प से लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है.
 

Ramgarh : सरस्वती विद्या मंदिर, रजरप्पा का वार्षिक परीक्षाफल गुरुवार को जारी किया गया. इस मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष सह परियोजना पदाधिकारी ललन कुमार राय बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे. परियोजना पदाधिकारी, विद्यालय के सचिव चंद्रशेखर चौधरी व प्राचार्य उमेश प्रसाद ने बच्चों के बीच रिजल्ट वितरण का शुभारंभ किया. अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया.


सत्र में सर्वाधिक उपस्थिति के लिए छात्रा अक्षित आर्या को सम्मानित किया गया. विद्यालय के अध्यक्ष ललन कुमार राय ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन व निरंतर परिश्रम का महत्व बताते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता. नियमित अध्ययन व दृढ़ संकल्प से लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है. सचिव चंद्रशेखर चौधरी ने विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करने व नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी. प्राचार्य उमेश प्रसाद ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम का संचालन आचार्या गायत्री कुमारी ने किया.

 


मौके पर आचार्य ललिता गिरी, आचार्य इंद्रजीत कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार खन्ना, दिलीप कुमार सिंह, शम्मी राज, विदेश सिंह, अनिल कुमार त्रिपाठी, सत्येन्द्र मिश्रा, अमरदीप शाहदेव, चितरंजन लाल खन्ना, अमरदीप, शशि कान्त, शेखर कुमार, नितेश सिन्हा, रोहित राज, राजेश महातो, अमित झा सहित अन्य मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही