Search

 
 
 

रामगढ़ः सड़क हादसे में बाइक सवार 2 युवक घायल, रिम्स रेफर

सूचना मिलते ही बासल थाना के ASI  विपिन बिहारी सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से पतरातु सीएचसी भेजवाया. वहां डॉ अरविंद कुमार ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत देख दोनों को रांची के रिम्स रेफर कर दिया.
 

Ramgarh : रामगढ़ जिले के पतरातु के बासल स्थित पंचवहनी मंदिर के मोड़ के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान संदीप यादव व राजेंद्र महतो के रूप में हुई है. बताया गया कि दोनों शराब के नशे में थे.

 

 

सूचना मिलते ही बासल थाना के ASI  विपिन बिहारी सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से पतरातु सीएचसी भेजवाया. वहां डॉ अरविंद कुमार ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत देख दोनों को रांची के रिम्स रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार संदीप यादव बाइक पर सवार होकर अपनी बहन के घर भुरकुंडा जा रहा था, जबकि राजेंद्र महतो ने लिफ्ट ली थी और बाइक पर पीछे बैठा था.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही