Search

 
 
 

केंद्र प्रायोजित योजनाओं का पेमेंट फाइल 26 मार्च के बाद SNA-SPARSH पर नहीं होगा अपलोड

केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लिए भुगतान से संबंधित फाइल SNA-SPARSH पर 26 मार्च 2026 के बाद अपलोड नहीं होगा. वित्त विभाग के संयुक्त सचिव चंद्रभूषण सिंह ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है.
 

New Delhi : केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लिए भुगतान से संबंधित फाइल SNA-SPARSH पर 26 मार्च 2026 के बाद अपलोड नहीं होगा. वित्त विभाग के संयुक्त सचिव चंद्रभूषण सिंह ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है.

 

वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि भारत सरकार ने वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन में भुगतान से संबंधित पोर्टल पर फाइल अपलोड करने का समय सीमा निर्धारित कर दिया है. इसकी वजह वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन भुगतान से संबंधित पोर्टल पर अचानक बढ़ने वाले दबाव से पैदा होने वाली समस्या से निपटना है.

 

केंद्र सरकार द्वारा जारी किये गये दिशा-निर्देश के आलोक में SNA-SPARSH पर भुगतान के लिए फाइल अपलोड करने की अंतिन तिथि 26 मार्च निर्धारित है. वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश की प्रति सभी संबंधित विभागों के सचिवों को भेजा गया है कि भुगतान से संबंधित फाइल समय पर अपलोड किया जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही