Search

 
 
 

पलामूः तलवार से हमला कर युवक को किया घायल, पूर्व जिप सदस्य गिरफ्तार

थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि हमले में चंदन कमलापुरी बुरी तरह जख्मी हो गया. उसे तत्काल चैनपुर सीएचसी ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एमआरएमसीएच, मेदिनीनगर रेफर कर दिया.
 

Medininagar : पलामू जिले के चैनपुर बाजार में बुधवार की रात पुरानी रंजिश में हुई मारपीट में एक युवक पर तलवार से हमला किया गया. इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल है. घायल चंदन कमलापुरी चैनपुर का रहने वाला है. इस मामले में पुलिस ने पूर्व जिला परिषद सदस्य चैनपुर निवासी शैलेंद्र उर्फ शैलू चंद्रवंशी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया.

 

 

थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि हमले में चंदन कमलापुरी बुरी तरह जख्मी हो गया. उसे तत्काल चैनपुर सीएचसी ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एमआरएमसीएच, मेदिनीनगर रेफर कर दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि घायल के बयान के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही