Search

 
 
 

पलामू :  आवासीय स्कूल से फरार चार नाबालिग सकुशल बरामद

तरहसी थाना क्षेत्र के एक निजी आवासीय स्कूल से फरार चार नाबालिग छात्र-छात्राओं को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. इस मामले में अब आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
 

Palamu :   जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के एक निजी आवासीय स्कूल से फरार चार नाबालिग छात्र-छात्राओं को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. इस मामले में अब आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

 

जानकारी के अनुसार, तरहसी के निजी आवासीय स्कूल में पढ़ने वाले दो छात्र और दो छात्राएं बुधवार देर रात स्कूल से निकलकर पैदल अपने घर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान ग्रामीणों ने उन्हें संदिग्ध स्थिति में देखा और पुलिस को सूचना दी.

 

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आनंद राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया. तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम में बताया कि एक भाई-बहन मनातू थाना क्षेत्र के मझौली और दूसरे डुमरी गांव के रहने वाले हैं. सभी को पुलिस ने तरहसी बाजार क्षेत्र से रेस्क्यू किया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही