Search

 
 
 

टीबी के खिलाफ 100 दिन का अभियान शुरू, गांव-गांव पहुंचेगी जांच वैन

रांची में 100 Days TB Campaign के तहत टीबी उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है. इसी क्रम में गुरुवार को सिविल सर्जन कार्यालय से एक ब्रांडिंग वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.
 

Ranchi:  रांची में 100 Days TB Campaign के तहत टीबी उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है. इसी क्रम में गुरुवार को सिविल सर्जन कार्यालय से एक ब्रांडिंग वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.

 

यह अभियान 24 मार्च 2026 को शुरू हुआ था, जिसका उद्घाटन राज्य स्तर पर नामकुम स्थित IPH सभागार में किया गया था. इस अभियान का उद्देश्य जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी के प्रति जागरूकता फैलाना और संभावित मरीजों की पहचान करना है.

 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि यह ब्रांडिंग वैन जिले के अलग-अलग इलाकों और हाई रिस्क गांवों में जाएगी. वहां वल्नरेबल ग्रुप के लोगों की जांच हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन से की जाएगी, ताकि संदिग्ध टीबी मरीजों का समय पर पता चल सके.

 

कार्यक्रम में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, DPM NHM, DPC और अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने बताया कि रोडमैप के अनुसार पूरे जिले में प्रचार-प्रसार और जांच का काम लगातार चलाया जाएगा.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही