Search

 
 
 

खाड़ी युद्ध का असर, देश के कई राज्यों मे पेट्रोल-डीजल की पैनिक बाइंग, No Stock के बोर्ड लगने शुरू

पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा कहे जाने के बावजूद कि देश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त मात्रा में भंडार है, इसके बावजूद लोग पेट्रोल पंपों पर लाइन लगा कर अधिक मात्रा में पेट्रोल खरीद में जुट गये हैं.
 

New Delhi : खाड़ी युद्ध थमता नजर नहीं आ रहा है. इस कारण देश के कई राज्यों मे पेट्रोल-डीजल की पैनिक बाइंग शुरू हो गयी है. पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गयी है. मध्यप्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, असम सहित दक्षिण के राज्य तमिलनाडु और तेलंगाना में इसका असर देखा जा रहा है.

 

 

 

पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा कहे जाने के बावजूद कि देश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त मात्रा में भंडार है, इसके बावजूद लोग पेट्रोल पंपों पर लाइन लगा कर अधिक मात्रा में पेट्रोल खरीद में जुट गये हैं.

 

इस कारण प्रशासन सहित पेट्रोल पंप संचालकों की परेशानियां बढ़ गयी है.  पैनिक बाइंग के कारण कई पेट्रोल पंपों पर  पेट्रोल  खत्म हो गया है. वहां No Stock के बोर्ड लग गये हैं.

 

महाराष्ट्र से खबर आयी है कि वाशिम जिला स्थित कारंजा के पेट्रोल पंपों पर कल रात से लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगो ने बाइक और कारों में 500 या हजार रूपये का पेट्रोल-डीजल गाड़ियों मे भरवाया. लोगों ने कहा कि देश में पेट्रोल खत्म होने की बात सुनकर वह यहां आये हैं.

 

महाराष्ट्र के सतारा, कोल्हापुर, सांगली, सोलापुर, पुणे और जालना के  पेट्रोल पंपों पर कतार लग गयी. महाराष्ट्र प्रशासन बार बार कह रहा है कि ईंधन की कोई कमी नहीं है, लेकिन लोग मान नहीं रहे हैं.

 

यूपी के प्रयागराज, गोंडा, सिद्धार्थनगर, हापुड़, देवरिया, संत कबीर नगर सहित कई जिलों में पेट्रोल पंपों पर भीड़ बढ़ गयी है. हालांकि राज्य प्रशासन लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील कर रहा है 

 

मध्य प्रदेश के कई जिलों में यही हालात बन गये हैं. इंदौर की बात करें तो यहां पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ. इससे अफवाह फैल गयी. लोगों ने पेट्रोल पंपों पर लाइन लगा दी.

 

भीड़ बढ़ते देख प्रशासन ने अफवाह फैलाने वालों पर एफआईआर दर्ज करने की बात कही है. हैदराबाद, चेन्नई सहित कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लोग लंबी-लंबी कतारें लगा रहे हैं.  

 


 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही