Search

 
 
 

JHARKHAND WEATHER : 27-28 को तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, ओले भी गिरेंगे

झारखंड में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने 27 और 28 मार्च को राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं, गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान वज्रपात और ओलावृष्टि भी हो सकती है.इसको लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है.
 

Ranchi :   झारखंड में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने 27 और 28 मार्च को राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं, गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान वज्रपात और ओलावृष्टि भी हो सकती है.इसको लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है.

 

50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

 मौसम विभाग की मानें तो 27 मार्च को गढ़वा, चतरा, पलामू, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिले में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 

 

साथ ही कई जगहों पर ओले गिरने और बिजली गिरने की आशंका है. वहीं साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा और गिरिडीह में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने और बिजली गिरने की संभावना है.

 

28 मार्च को भी तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

आईएमडी की मानें तो 28 मार्च को भी यही स्थिति बनी रह सकती है. हालांकि उत्तर-पश्चिमी जिलों में इसका असर अपेक्षाकृत कम रहेगा. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना जताई गई है.

 

वहीं 29 मार्च को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और उत्तर-पूर्वी इलाकों में कहीं-कहीं बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है. जबकि 30 और 31 मार्च को भी पूर्वी और मध्य झारखंड के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है.

 

लोगों को सावधान रहने की सलाह

रांची में 27 मार्च को आंशिक बादल छाए रहने और हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है. यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

 

आईएमडी ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है. विभाग ने लोगों खुले स्थानों पर जाने से बचने, पेड़ों के नीचे खड़े न होने और बिजली के खंभों से दूर रहने को कहा है. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही