Search

 
 
 

रामगढ़ः शिविर में दिव्यांगों व बुजुर्गों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण

शिविर का आयोजन भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री व एडिप योजना के तहत हुआ. इसमें बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोग शामिल हुए. शविर में 518 दिव्यांगों व बुजुर्गों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण किया गया.
 

Ramgarh : रामगढ़ के राधा गोविंद विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार को भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर की ओर से दिव्यांगों व बुजुर्गों के लिए नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर लगाया गया. शिविर का आयोजन भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री व एडिप योजना के तहत हुआ. इसमें बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोग शामिल हुए. शविर में 518 दिव्यांगों व बुजुर्गों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण किया गया.


शिविर का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य धनेश्वर महतो व कुलाधिपति बैजनाथ साह ने किया. मौके पर पार्षद प्रीति दीवान, मुखिया किशुन राम मुंडा, कलावती देवी, रेखा देवी सहित अन्य मौजूद रहे. धनेश्वर महतो ने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है. दिव्यांग व बुजुर्गों को आत्मनिर्भर बनाना समय की जरूरत है. ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें. 

 


शिविर में कुल 518 दिव्यांगों-बुजुर्गों के बीच व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, हियरिंग मशीन, बैसाखी, कमोड, स्टिक, कमर व घुटना बेल्ट, तकिया, चश्मा सहित अन्य सहायक उपकरणों का वितरण किया गया. उपकरण पाकर लाभुकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी. कार्यक्रम का संचालन डॉ रंजना पांडेय व डॉ अमरेश पांडेय ने किया. इस अवसर पर कुलपति डॉ रश्मि, डॉ अविनाश, भजन लाल महतो, मोहरलाल महतो, बबीता कुमारी, जगदेव, मोहराय महतो, अरुण दीवान, कोलेश्वर महतो, संगीता देवी, शांति देवी, रोहित महतो, सुमित कुमार, पिंकी देवी, लक्ष्मी देवी, गायत्री देवी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही