Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जादूगोड़ा: भाटीन यूरेनियम प्रोजेक्ट में हड़ताल खत्म, ठेका मजदूरों की मांगे हुई पूरी

यूसिल की भाटीन यूरेनियम प्रोजेक्ट में बीते 16 मार्च से जारी ठेका कर्मियों का हड़ताल खत्म हो गया है. केंद्रीय सहायक श्रमायुक्त चाईबासा शुभाक संजीव ने हड़ताल का संज्ञान लेते हुई त्रिपक्षीय वार्ता के जरिय मामले की सुलझा लिया है. मामले में सहमति बनते ही आज शुक्रवार को ए- शिफ्ट पाली से मजदूर काम पर लौट गए.
Advertisement
Advertisement

Jadugoda: यूसिल की भाटीन यूरेनियम प्रोजेक्ट में बीते 16 मार्च से जारी ठेका कर्मियों का हड़ताल खत्म हो गया है. केंद्रीय सहायक श्रमायुक्त चाईबासा शुभाक संजीव ने हड़ताल का संज्ञान लेते हुई त्रिपक्षीय वार्ता के जरिय मामले की सुलझा लिया है. मामले में सहमति बनते ही आज शुक्रवार को ए- शिफ्ट पाली से मजदूर काम पर लौट गए.

Uploaded Image

यहां बताते चले कि बीते चार दिनों से बंद पड़ी यूसिल की भाटीन माइंस में उत्पादन चालू हो गया. झारखंड में पहली बार ऐसा हुआ है कि हजारीबाग व चाईबासा के केंद्रीय सहायक श्रमायुक्त प्रभारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भाटीन यूरेनियम प्रोजेक्ट की हड़ताल समाप्त कराई.वार्ता के दौरान ठेका कर्मियों को श्रम कानून में निहित मूलभूत सुविधा से वंचित किए जाने पर यूसिल प्रबंधन के ठेका कंपनी एम.एफ.बी जियोटेक को केंद्रीय सहायक श्रमायुक्त ने फटकार लगाई. 

 

साथ ही भविष्य में श्रम कानून का उल्लंघन कर यूसिल प्रबंधन व ठेका कंपनी एम.एफ.बी जियोटेक को कानूनी कार्रवाई का संकेत दिया. हजारीबाग व चाईबासा के प्रभार में चल रहे  केंद्रीय श्रमायुक्त शुभाक संजीव ने चार घंटे तक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ठेका कर्मियों के प्रतिनिधियों,  यूसिल प्रबंधन व ठेका कंपनी की जनसुनवाई की.

 
इस दौरान मजदूरों के लिए कैंटीन की सुविधा चालू करने,  बी.टी.सी ट्रेनिंग की राशि भुगतान, टेक्निकल ग्रेड में सेवा दे रहे ठेका  कर्मचारियों को स्किल्ड का वेतन भुगतान,  दुर्घटना में किसी कर्मचारी की मृत्यु होने पर 30 लाख मुआवजा राशि, हर महीना उत्पादन का इंसेंटिव भुगतान, रात्रि भत्ता 60 रुपया प्रतिदिन,सैलरी स्लिप, साल में 24 दिन अर्जित छुट्टी, 12 दिन आकस्मिक छुटी व 12 दिन मेडिकल छुटी घोषित करने समेत अन्य मांगो सहमति बनी.

 

वार्ता में सहमति बनने के बाद झामुमो के मुख्य संयोजक बाघराय मार्डी, ग्राम प्रधान मंगल सोरेन, मुखिया राम साईं सोरेन ने हड़ताल वापसी की घोषणा की. हड़ताल समाप्ति की घोषणा होते ही सी- शिफ्ट पाली से यूसिल भाटीन माइंस का उत्पादन चालू हो गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही