Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को मजबूत करने के लिए NHM का विशेष प्रशिक्षण

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के तहत परिवार नियोजन कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से डीपीएमयू कोऑर्डिनेटर का तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ. यह प्रशिक्षण 18 मार्च से 20 मार्च 2026 तक आईपीएच कॉन्फ्रेंस रूम, नामकुम में आयोजित किया गया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के तहत परिवार नियोजन कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से डीपीएमयू कोऑर्डिनेटर का तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ. यह प्रशिक्षण 18 मार्च से 20 मार्च 2026 तक आईपीएच कॉन्फ्रेंस रूम, नामकुम में आयोजित किया गया.

 

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता मिशन निदेशक एनएचएम झारखंड ने की. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन कार्यक्रम राज्य के स्वास्थ्य तंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसके प्रभावी क्रियान्वयन से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार संभव है. उन्होंने सभी डीपीएमयू कोऑर्डिनेटर को निर्देश दिया कि वे अपने जिलों में बेहतर समन्वय, प्रभावी क्रियान्वयन और नियमित निगरानी सुनिश्चित करें.

 

प्रशिक्षण के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के सुदृढ़ीकरण, गुणवत्ता सुधार और सेवा वितरण को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया. उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में डीपीएमयू कोऑर्डिनेटर की भूमिका अहम है.

 

इस प्रशिक्षण में विभिन्न विशेषज्ञों ने भाग लिया. इनमें डॉ. पुष्पा, गुंजन खलखो, सुदीप सान्याल, सुचंद्रा पांडा, महर्षि रमण, नील रंजन सिंह और सुबोध कुमार शामिल रहे. साथ ही कम्युनिटी मोबिलाइजेशन सेल, आईईसी सेल और एनयूएचएम सेल के राज्य नोडल पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

 

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को परिवार नियोजन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं. साथ ही विभिन्न सेल द्वारा अपने कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी साझा की गई.

 

इस अवसर पर निर्देश दिया गया कि परिवार नियोजन कार्यक्रम की सभी गतिविधियों का समन्वय और क्रियान्वयन डीपीएमयू कोऑर्डिनेटर सुनिश्चित करेंगे. इसके साथ ही आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के तहत गैप एनालिसिस, अवसंरचना, स्टाफिंग, ब्रांडिंग और उपकरणों की उपलब्धता से जुड़ी जानकारी संबंधित चिकित्सा पदाधिकारी को उपलब्ध कराई जाएगी.

 

इसके अलावा अधिक से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का NQAS प्रमाणन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया, ताकि लोगों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही