Search

 
 
 

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव: पहले दिन की मतगणना पूरी, 23 को फिर काउंटिंग

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव में कुल 23 पदों के लिए मतगणना का पहला दिन पूरा हो गया. मुख्य चुनाव अधिकारी जस्टिस अंबुज नाथ ने बताया कि आज बरही एवं बोकारो की मतगणना हुई. प्रथम वरीयता वोट की आज काउंटिंग हुई है.
 
  • 2 दिन अवकाश के बाद अब 23 से शुरू होगी मतगणना

Ranchi: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव में कुल 23 पदों के लिए मतगणना का पहला दिन पूरा हो गया. मुख्य चुनाव अधिकारी जस्टिस अंबुज नाथ ने बताया कि आज बरही एवं बोकारो की मतगणना हुई. प्रथम वरीयता वोट की आज काउंटिंग हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बोकारो में 832 वैध मत पाए गए, वहीं बरही में 38 वोट वैध पाए गए. 

Uploaded Image


उन्होंने बताया कि बोकारो में 20 मत अवैध पाए गए. मतगणना नियम के तहत एक वोट की वैल्यू 100 मानी जाती है. 2 दिन की अवकाश के बाद अब 23 मार्च से मतगणना शुरू होगी. उस दिन सबसे पहले मतगणना बुंडू से शुरू होगी. 

Uploaded Image

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के डोरंडा कार्यालय में मतगणना हुई. मतगणना का कार्य संपन्न कराने के लिए झारखंड विधानसभा से 13 कर्मियों की टीम मतगणना कार्य में लगाया. पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए मतगणना का बाहर में लाइव प्रसारण भी हुआ. अधिवक्ताओं और प्रत्याशियों ने शामियाना में बैठकर मतगणना का जायजा भी लिया.

Uploaded Image

मतगणना हॉल में पिजन होल बनाया गया, जिसमें प्रत्याशियों का क्रमांक एवं नाम अंकित है. इसी पिजन होल में मतपत्र अलग-अलग रखे गए. बता दें कि 12 मार्च को मतदान हुआ था. इस बार के चुनाव में 100 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है. पूरे झारखंड में 75 बूथ पर मतदान हुआ था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही