Search

 
 
 

स्कूलों में कैंप लगा बच्चों को ओरल हेल्थ के प्रति करें जागरूकः देवघर डीसी

डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने अधिकारियों को स्कूलों में कैंप लगाकर बच्चों को ओरल हेल्थ के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया. कहा कि सभी सीएचसी के पदाधिकारियों को ओरल स्क्रीनिंग के लिए दंत चिकित्सा पदाधिकारी ने की ओर से प्रशिक्षित किया जा चुका है. 14 से 19 मार्च तक जिले में लगभग 4500 लोगों की ओरल स्क्रीनिंग की जा चुकी है.
 

Deoghar : देवघर जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस समारोह का आयोजन हुआ. डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए मुख का स्वास्थ्य अत्यंत अनिवार्य है. सभी सरकारी डॉक्टरों से अपील की कि लोगों को इस बारे में जागरूक करें, जांच व इलाज में भूमिका निभाएं.

 


उन्होंने अधिकारियों को स्कूलों में कैंप लगाकर बच्चों को ओरल हेल्थ के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया. कहा कि सभी सीएचसी के पदाधिकारियों को ओरल स्क्रीनिंग के लिए दंत चिकित्सा पदाधिकारी ने की ओर से प्रशिक्षित किया जा चुका है. 14 से 19 मार्च तक जिले में लगभग 4500 लोगों की ओरल स्क्रीनिंग की जा चुकी है. 14 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा स्कूलों सहित अन्य जगहों पर कैंप लगा कर ओरल स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखा गया है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही