Search

 
 
 

ईद और सरहुल पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च

आगामी पर्व ईद और सरहुल को लेकर रांची पुलिस और प्रशासन ने शहर की सड़कों पर फ्लैग मार्च किया. शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और रांची पुलिस ने शहर के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला.
 

Ranchi: आगामी पर्व ईद और सरहुल को लेकर रांची पुलिस और प्रशासन ने शहर की सड़कों पर फ्लैग मार्च किया. शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और रांची पुलिस ने शहर के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च में आला-प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रहीं.

 


इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व रांची के अनुमंडल पदाधिकारी ने किया. सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने और पुलिस बल को दिशा-निर्देश देने के लिए सिटी एसपी समेत अन्य कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे. पुलिस-प्रशासन ने फ्लैग मार्च के जरिए उपद्रवियों को चेतावनी और कड़ा संदेश दिया है. पुलिस हर परिस्थिति से निपटने के तैयार है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही