Search

 
 
 

धनबादः SNMMCH में बेड व MBBS सीटें बढ़ाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

मुख्य सचिव ने पीजी बिल्डिंग, इमरजेंसी वार्ड सहित विभिन्न विभागों का जायजा लिया. उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों, डॉक्टरों की संख्या, उपकरणों व मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली.साथ ही अस्पताल प्रबंधन से फीडबैक लेकर आवश्यक सुधारों पर जोर दिया.
 

Dhanbad : झारखंड सरकार राज्य के प्रमुख सरकारी मेडिकल कॉलेजों को सशक्त बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है. राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने शुक्रवार को धनबाद के SNMMCH का निरीक्षण किया. उन्होंने अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.


मुख्य सचिव ने पीजी बिल्डिंग, इमरजेंसी वार्ड सहित विभिन्न विभागों का जायजा लिया. उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों, डॉक्टरों की संख्या, उपकरणों व मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली.साथ ही अस्पताल प्रबंधन से फीडबैक लेकर आवश्यक सुधारों पर जोर दिया. मौके पर धनबाद डीसी, अस्पताल अधीक्षक व मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल भी मौजूद रहे.

 


मुख्य सचिव ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि मेडिकल कॉलेजों में बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों. डॉक्टरों और फैकल्टी की संख्या बढ़ाने के लिए नियुक्ति प्रक्रिया को तेज किया जाएगा. ताकि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके. उन्होंने कहा कि एसएनएमएमसीएच में एमबीबीएस सीटों में चरणबद्ध बढ़ोतरी की योजना पर काम चल रहा है. पहले चरण में सीटों को 100 से बढ़ाकर 150 किया जाएगा. भविष्य में इसे 250 तक करने का लक्ष्य है.


उन्होंने कहा कि अस्पताल की क्षमता बढ़ाने को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया है. करीब 570 बेड वाले इस अस्पताल को बढ़ाकर 1000 बेड का आधुनिक अस्पताल बनाने की योजना है. इसके लिए नए भवन निर्माण का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही