Search

 
 
 

धनबादः निरसा में जिला परिषद की दुकानों की नीलामी, 5.50 लाख तक लगी बोली

डीडीसी सन्नी राज की मौजूदगी में जिला परिषद कार्यालय में छह दुकानों की नीलामी प्रक्रिया संपन्न कराई गई. डीडीसी ने बताया कि शेष दुकानों के लिए जल्द ही आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि नीलामी प्रक्रिया पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न हुई.
 

Dhanbad : धनबाद जिले के निरसा हटिया स्थित जिला परिषद की दी दुकानों की शुक्रवार को नीलामी हुई. डीडीसी सन्नी राज की मौजूदगी में जिला परिषद कार्यालय में छह दुकानों की नीलामी प्रक्रिया संपन्न कराई गई.

 


डीडीसी ने बताया कि शेष दुकानों के लिए जल्द ही आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि नीलामी प्रक्रिया पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न हुई. प्रत्येक दुकान के लिए दो से तीन आवेदन प्राप्त हुए थे. दुकानों का मासिक किराया 1000 रुपये निर्धारित किया गया है सिक्योरिटी डिपॉजिट की बोली अलग-अलग दुकानों के लिए 1 लाख, 1.50 लाख लगी. एक दुकान के लिए अधिकतम बोली 5.50 लाख रुपये तक लगी.


डीडीसी ने बताया कि तोपचांची, निरसा हटिया व धनबाद सदर क्षेत्र में जिला परिषद की कई दुकानें अभी भी खाली हैं. इन दुकानों की विस्तृत सूची शीघ्र प्रकाशित की जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही