Search

 
 
 

जरूरी जानकारी: गैस बुकिंग के बाद बार-बार कॉल पड़ रहा भारी, डिलीवरी हो रही पेंडिंग

Ranchi:  गैस सिलिंडर की बढ़ती किल्लत के बीच अब गैस एजेंसियों ने उपभोक्ताओं के लिए नई सलाह जारी की है. एजेंसियों के अनुसार, बुकिंग के बाद बार-बार कॉल करना ही डिलीवरी में देरी की एक बड़ी वजह बन रहा है. जानकारी के मुताबिक, यदि उपभोक्ता गैस बुकिंग नंबर पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एक बार कॉल कर चुके हैं
 

Ranchi:  गैस सिलिंडर की बढ़ती किल्लत के बीच अब गैस एजेंसियों ने उपभोक्ताओं के लिए नई सलाह जारी की है. एजेंसियों के अनुसार, बुकिंग के बाद बार-बार कॉल करना ही डिलीवरी में देरी की एक बड़ी वजह बन रहा है.


जानकारी के मुताबिक, यदि उपभोक्ता गैस बुकिंग नंबर पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एक बार कॉल कर चुके हैं और उन्हें 24 घंटे इंतजार करने को कहा गया है, तो उन्हें धैर्य रखना चाहिए. 24 घंटे के बाद भी यदि DAC डीएससी (डिलीवरी) नंबर नहीं आता है, तब भी बार-बार कॉल करने से बचना चाहिए.


गैस एजेंसियों का कहना है कि बार-बार कॉल करने से सिस्टम में रिक्वेस्ट दोबारा अपडेट होती है, जिससे उपभोक्ता की डिलीवरी प्रक्रिया और पीछे चली जाती है. यही कारण है कि कई लोगों को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है.


एजेंसी संचालकों ने स्पष्ट किया है कि एक बार बुकिंग हो जाने के बाद उपभोक्ताओं को अपनी बारी का इंतजार करना चाहिए. जब उनका नंबर आएगा, तो डीएससी (डिलीवरी) नंबर उनके मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से भेजा जाएगा. इसके बाद ही गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी की जाएगी.
सप्लाई कम, मांग ज्यादा


गैस एजेंसियों के मुताबिक, हर एजेंसी के पास इस समय 4 से 5 हजार बुकिंग लंबित हैं और यह संख्या रोजाना करीब 5 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है. वहीं सप्लाई के तौर पर प्रतिदिन सिर्फ 500 से 550 सिलिंडर ही उपलब्ध हो पा रहे हैं. इस भारी असंतुलन के कारण स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है.


त्योहारों ने बढ़ाई परेशानी


ईद और सरहुल जैसे प्रमुख त्योहारों के चलते गैस की मांग में और इजाफा हो गया है. ऐसे समय में सिलिंडर की कमी से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है. उपभोक्ताओं का कहना है कि त्योहार के मौके पर भी समय पर गैस नहीं मिल पा रही, जिससे घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है.

 

एजेंसियों की अपील


एजेंसी संचालकों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि गैस बुकिंग के बाद तय 25 दिनों की अनिवार्य अवधि का पालन करें. बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को अपनी बारी का इंतजार करना होगा. जब उनका नंबर आएगा, तो उन्हें मैसेज के माध्यम से डीएससी (डिलीवरी) नंबर भेजा जाएगा और इसके बाद सिलिंडर घर तक पहुंचाया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही