Search

 
 
 

ईद व सरहुल पर झारखंड पुलिस अलर्ट, 5000 अतिरिक्त बल तैनात, DGP ने खुद संभाली कमान

Ranchi: झारखंड में आगामी ईद और सरहुल पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह हाई अलर्ट मोड में है. राज्य के सभी 24 जिलों में शांति, सौहार्द और सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए 5000 से अधिक अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. यह विशेष सुरक्षा व्यवस्था 21 तारीख तक प्रभावी रहेगी.
 

Ranchi: झारखंड में आगामी ईद और सरहुल पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह हाई अलर्ट मोड में है. राज्य के सभी 24 जिलों में शांति, सौहार्द और सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए 5000 से अधिक अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. यह विशेष सुरक्षा व्यवस्था 21 तारीख तक प्रभावी रहेगी.


पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर संवेदनशील इलाकों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और प्रमुख पूजा स्थलों को चिन्हित कर वहां अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है. जरूरत पड़ने पर संबंधित जिलों के पुलिस लाइन से भी अतिरिक्त जवानों को तुरंत मौके पर भेजने की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी स्थिति से तेजी से निपटा जा सके.


राजधानी रांची समेत सभी जिलों में सरहुल शोभायात्रा को ध्यान में रखते हुए प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इसके साथ ही इस बार सुरक्षा में आधुनिक तकनीक का भी पूरा इस्तेमाल किया जा रहा है. ड्रोन कैमरों के जरिए आसमान से निगरानी रखी जाएगी, जबकि जमीन पर पुलिस बल हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखेगा.


इस पूरे सुरक्षा अभियान की खास बात यह है कि खुद झारखंड पुलिस के डीजीपी तदाशा मिश्रा मैदान में उतरकर तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रही हैं. उन्होंने बीते दिन हजारीबाग का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. DGP की यह सक्रियता पूरे सिस्टम को अलर्ट और जिम्मेदार बनाए रखने की दिशा में एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है. त्योहारों के दौरान किसी भी अफवाह या असामाजिक गतिविधि से निपटने के लिए पुलिस ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही