Search

 
 
 

सरहुल महापर्व को लेकर मुख्यमंत्री को न्योता, सरना समितियों ने किया आमंत्रित

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को आवासीय कार्यालय में सरहुल महापर्व को लेकर विभिन्न सरना समितियों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात की. साथ ही सीएम को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया. स
 

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को आवासीय कार्यालय में सरहुल महापर्व को लेकर विभिन्न सरना समितियों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात की. साथ ही सीएम को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया. सरना पूजा समिति, डहूटोली, हातमा, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 21 मार्च  को आयोजित होने वाले सरहुल पूजा महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा. इस दौरान समिति के अध्यक्ष विश्वास उरांव समेत कमल मुंडा, रोहन कच्छप, आशुतोष गोस्वामी, सुधीर मिंज और बसंत टोप्पो मौजूद रहे.

 

Uploaded Image

 


वहीं  केंद्रीय सरना समिति, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें केंद्रीय सरना स्थल, सिरमटोली में आयोजित पारंपरिक सरहुल पूजन कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया. इस प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष अजय तिर्की के साथ राहुल उरांव, नीमा तिर्की, सुषमा रानी भगत, मुन्ना उरांव, सचिन कच्छप, बबलू उरांव, लक्ष्मी नारायण मुंडा, अमित मुंडा, सुनील टोप्पो, बाबूलाल महली, कमिश्नर मुंडा और विजय कच्छप समेत कई सदस्य शामिल थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही