Search

 
 
 

पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को झटका, कांग्रेस ने तीन साल के लिए किया निष्काषित

झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू पर गाज गिरी है. कांग्रेस ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तीन साल के लिए निष्कासित कर दिया है. पार्टी गाइडलाइन से हटकर बयान देने के आरोपों के बाद अनुशासन समिति के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने यह कार्रवाई की है.
 

Ranchi :  झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव पर गाज गिरी है. कांग्रेस ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तीन साल के लिए निष्कासित कर दिया है. पार्टी गाइडलाइन से हटकर बयान देने के आरोपों के बाद अनुशासन समिति के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने यह कार्रवाई की है. 

 

 

इस संबंध में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि योगेंद्र साव बीते कुछ दिनों से पार्टी गाइडलाइन से हटकर बयान दे रहे हैं. बीते गुरुवार भी उन्होंने हेमंत सोरेन के खिलाफ बयान दिया था. इस मामले को अनुशासन समिति ने गंभीरता से लिया और उन्हें पार्टी से तीन साल के लिए निष्काषित कर दिया है.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही