Search

 
 
 

सॉरी मम्मी-पापा...धुर्वा डैम सुसाइड मामले में सुसाइड नोट बरामद

राजधानी रांची के धुर्वा डैम में कल (19 मार्च) एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी. मृतक छात्रा का नाम निमिषा झा है. वह बीआईटी मेसरा कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई कर रही थी. बीते दिन उसने धुर्वा डैम में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली. छात्रा ने सुसाइड करने से पहले घर पर एक सुसाइड नोट छोड़ कर गई है.
 

Ranchi : राजधानी रांची के धुर्वा डैम में कल (19 मार्च) एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी. मृतक छात्रा का नाम निमिषा झा है. वह बीआईटी मेसरा कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई कर रही थी. बीते दिन उसने धुर्वा डैम में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली. छात्रा ने सुसाइड करने से पहले घर पर एक सुसाइड नोट छोड़ कर गई है.

 

पुलिस ने इस सुसाइड नोट को बरामद किया है. जिसमें सॉरी पापा, मम्मी और आयुष लिखा है. इस सुसाइड नोट में मृतक छात्रा ने किसी के ऊपर आरोप नहीं लगाया है. मृतक छात्रा मूल रूप से गोड्डा जिले की रहने वाली थी.

 

नगड़ी थाने की पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है. पुलिस ने एक मोबाइल जब्त किया है, जिसके चैट को देखकर यह बात सामने आ रही है. पुलिस इस मामले में सीडीआर निकालेगी और जांच करेगी.

 

पुलिस को कल (19 मार्च) जानकारी मिली थी कि एक छात्रा ने धुर्वा डैम में छलांग लगाकर आत्महत्या की है. पुलिस ने शव को बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया था.

 

फिलहाल लड़की के परिवार वालों ने अबतक किसी के ऊपर एफआईआर दर्ज नहीं कराया है. नगड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के पीछे की सही जानकारी सामने आ पाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही