Search

 
 
 

बीआईटी मेसरा की छात्रा ने धुर्वा डैम में छलांग लगाकर की आत्महत्या

राजधानी रांची के धुर्वा डैम में छलांग लगाकर एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है. मृतक छात्रा का नाम निमीशा झा है. मृतक छात्रा पुंदाग इलाके के सेल सिटी में रहती थी. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद नगड़ी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच की. पुलिस ने इस मामले को लेकर परिवार वालों से बातचीत की है लेकिन आत्महत्या की वजह अब तक सामने नहीं आ पाई है.
 

Ranchi: राजधानी रांची के धुर्वा डैम में छलांग लगाकर एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है. मृतक छात्रा का नाम निमीशा झा है. मृतक छात्रा पुंदाग इलाके के सेल सिटी में रहती थी. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद नगड़ी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच की. पुलिस ने इस मामले को लेकर परिवार वालों से बातचीत की है लेकिन आत्महत्या की वजह अब तक सामने नहीं आ पाई है. 

Uploaded Image

मृतक छात्रा निमीशा झा बीआईटी मेसरा से बी.बी.ए की पढ़ाई कर रही थी. बताया जाता है कि कुछ दिनों से वह लड़की नाराज चल रही थी जिसके बाद धुर्वा डैम में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है. इस मामले को लेकर नगड़ी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज किया गया है. लेकिन आत्महत्या की सही जानकारी अब तक सामने नहीं आ पाई है.

 

पुलिस वालों ने परिवार वालों से पूछताछ की है. उन्होंने बताया कि मृतक छात्रा के पास से एक आईडी कार्ड बरामद हुआ. जिसमें वह बीआईटी मेसरा में फिलहाल पढ़ाई कर रही थी. इस मामले को लेकर पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही