Search

 
 
 

लातेहारः डायन के शक में वृद्ध को मैला पिलाने के मामले में 6 लोगों पर केस दर्ज

नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में एक वृद्ध को ‘डायन’ बताकर मैला पिलाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है. पुलिस ने इस मामले में नेतरहाट थाना में कांड संख्या 06/26 के तहत आधिकारिक प्राथमिकी दर्ज कर ली है.
 

Latehar : लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में एक वृद्ध को ‘डायन’ बताकर मैला पिलाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है. पुलिस ने इस मामले में नेतरहाट थाना में कांड संख्या 06/26 के तहत आधिकारिक प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने छतना मुंडा, धनेश्वर मुंडा, कृष्णा मुंडा समेत 6 नामजद व 15 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है.

 


पुलिस उक्त बैठक में शामिल सभी लोगों की पहचान करने में जुटी है, जिन्होंने यह अमानवीय कृत्य किया है. पुलिसकी  टीम चश्मदीदों व पीड़ित परिवार का बयान दर्ज कर रही है. थाना प्रभारी ने कहा कि कानून को हाथ में लेने और अंधविश्वास के नाम पर किसी के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

 

यह है पूरा मामला


दौना गांव में मंगलवार को एक बैठक बुलाई गई थी, जिसमें पीड़ित वृद्ध फुदन मुंडा पर ‘डायन’ होने का आरोप लगाया गया. आरोप है कि उन्हें जबरन मैला पिलाया गया. आरोपियों का मानना था कि गांव में हुई सड़क दुर्घटना उक्त वृद्ध के कथित ‘जादू-टोना’ के कारण हुई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही