Search

 
 
 

होमगार्ड को मजबूती देने की तैयारी, 70 करोड़ होंगे खर्च, हजारीबाग में बनेगा 450 बेड का महिला बैरक

झारखंड सरकार अब गृह रक्षा वाहिनी को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर काम करने जा रही है. लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की कमी झेल रहे गृह रक्षकों के लिए करीब 70 करोड़ रुपये की योजनाएं तैयार की गई हैं, जिन्हें जल्द ही जमीन पर उतारने की तैयारी है.
 

Ranchi :  झारखंड सरकार अब गृह रक्षा वाहिनी को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर काम करने जा रही है. लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की कमी झेल रहे गृह रक्षकों के लिए करीब 70 करोड़ रुपये की योजनाएं तैयार की गई हैं, जिन्हें जल्द ही जमीन पर उतारने की तैयारी है.

 

इस पहल के तहत हजारीबाग स्थित प्रशिक्षण केंद्र में 450 बेड का आधुनिक महिला बैरक बनाया जाएगा. साथ ही वहां एक नया परेड ग्राउंड भी विकसित किया जाएगा, जिससे प्रशिक्षण व्यवस्था को और बेहतर किया जा सके.

 

जानकारी के मुताबिक, साहिबगंज, लोहरदगा, रामगढ़, जमशेदपुर और पाकुड़ में जिला समादेष्टा आवास और यूएस क्वार्टर बनाए जाएंगे. वहीं जमशेदपुर और लोहरदगा में प्रशासनिक भवन निर्माण की भी योजना है.

 

इसके अलावा राज्य के विभिन्न गृह रक्षा वाहिनी कार्यालयों में बैरक, आवासीय और गैर-आवासीय भवन, मैगजीन हाउस और गेस्ट हाउस की मरम्मत व उन्नयन का कार्य किया जाएगा.

 

दरअसल, राज्य में गृह रक्षक लंबे समय से आवास, विशेषकर महिला कर्मियों के लिए सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है.

 

वर्तमान में ट्रैफिक व्यवस्था से लेकर पर्व-त्योहार और चुनाव जैसे अहम मौकों पर गृह रक्षकों की तैनाती बढ़ाई गई है. हाल ही में नगर निकाय चुनाव और होली के दौरान भी उनकी सक्रिय भूमिका देखने को मिली थी.

 

सरकार का उद्देश्य है कि राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय बलों पर निर्भरता कम हो. स्थानीय स्तर पर गृह रक्षकों को मजबूत कर न सिर्फ खर्च घटाया जा सकेगा, बल्कि उन्हें अधिक रोजगार और बेहतर आर्थिक स्थिति भी मिल सकेगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही