LPG संकट को देखते हुए सरकार ने लिया फैसला
Dhanbad : खाड़ी युद्ध के बीच रसोई गैस की किल्लत को देखते हुए केंद्र व राज्य सरकारों ने राशन कार्डधारियों के बीच केरोसिन का वितरण करने का फैसला लिया है. इस निर्णय के तहत झारखंड में 972 हजार लीटर केरोसिन बांटा जाएगा. इसमें धनबाद को 72 हजार लीटर केरोसिन मिलेगा.
ऐसे में धनबाद सहित पूरे राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को खाना बनाने के लिए अब गैस की जगह स्टोव रखना होगा. सरकार प्राथमिकता के आधार पर ग्रामीण इलाकों में केरोसिन की आपूर्ति करेगी.
इस संबंध में पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालयय ने सभी राज्यों को आदेश जारी किया है. इसमें कहा गया है कि युद्ध के कारण विश्व स्तर पर पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति प्रभावित हुई है. खाना पकाने व रोशनी की व्यवस्था के लिए राज्यों को केरोसिन तेल की आपूर्ति की जाएगी. झारखंड सरकार ने हर जिले के लिए केरोसिन तेल का आवंटन तय किया है. इसके तहत धनबाद जिले में ग्रामीण इलाकों के लिए 48 हजार लीटर और शेष के लिए 24 हजार लीटर केरोसिन का आवंटन हुआ है.
पीडीएस दुकानों से होगा वितरण
केरोसिन का वितरण जनवितरण प्रणाली की दुकानों से किया जाएगा. यह केरोसिन सभी प्रकार के कार्डधारियों को मिलेगा. करीब 70 रुपये प्रति लीटर की दर से केरोसिन का वितरण किया जाएगा. पहले आओ और पहले पाओ की तर्ज पर वितरण होगा. धनबाद जिले में कुल 5,20,774 घरों को केरोसिन दिया जाना है. इसमें ग्रामीण इलाके में 3,15,198 कार्डधारी शामिल हैं.
किस जिले को कितना आवंटन
| जिला | हाउसहोल्ड | आवंटन (लीटर में) |
| धनबाद शहरी | 2,05,576 | 24,000 |
| धनबाद ग्रामीण | 3,15,198 | 48,000 |
| बोकारो | 4,25,256 | 60,000 |
| गिरिडीह | 4,85,547 | 60,000 |
| चतरा | 2,31,414 | 36,000 |
| दुमका | 3,03,504 | 48,000 |
| जामताड़ा | 1,83,739 | 24,000 |
| गोड्डा | 2,82,837 | 36,000 |
| पाकुड़ | 2,12,612 | 24,000 |
| साहेबगंज | 2,52,805 | 48,000 |
| देवघर | 2,99,472 | 36,000 |
| रांची शहरी | 1,92,766 | 36,000 |
| रांची ग्रामीण | 4,27,327 | 84,000 |
| खूंटी | 1,21,836 | 12,000 |
| गुमला | 2,06,806 | 24,000 |
| सिमडेगा | 1,32,064 | 24,000 |
| लोहरदगा | 1,11,667 | 12,000 |
| पूर्वी सिंहभूम शहरी | 1,75,032 | 24,000 |
| पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण | 3,23,588 | 72,000 |
| पश्चिमी सिंहभूम | 3,90,297 | 60,000 |
| सरायकेला खरसांवा | 2,54,127 | 36,000 |
| पलामू | 4,63,198 | 60,000 |
| लातेहार | 1,57,060 | 24,000 |
| गढ़वा | 3,02,580 | 36,000 |
| हजारीबाग | 3,82,228 | 48,000 |
| रामगढ़ | 1,79,505 | 12,000 |
| कोडरमा | 1,46,852 | 24,000 |
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment