Search

 
 
 

महगामा में विकास की बयार: करोड़ों की जल योजनाओं का मंत्री दीपिका ने किया शिलान्यास

Goddah : झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज करते हुए मेहरमा और ठाकुरगंगटी प्रखंडों में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया. इन योजनाओं से जल प्रबंधन, सिंचाई व्यवस्था और ग्रामीण आधारभूत संरचना को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है.
 

Goddah: झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज करते हुए मेहरमा और ठाकुरगंगटी प्रखंडों में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया. इन योजनाओं से जल प्रबंधन, सिंचाई व्यवस्था और ग्रामीण आधारभूत संरचना को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है.


मेहरमा प्रखंड के पंचायत सीमानपुर अंतर्गत ग्राम खिरौंधी में लकड़मरा दाह से खिरौंधी तक नाला जीर्णोद्धार और हेड रेगुलेटर निर्माण कार्य जो की 2.47 करोड़ की लगात से तैयार होगी की आधारशिला रखी. इसके अलावा ग्राम पंचायत मड़पा में नाला पर बीयर निर्माण कार्य 86 लाख और ग्राम बाकीकिता में बड़की बांध पर बीयर निर्माण कार्य 88 लाख का भी शिलान्यास किया गया.


वहीं ठाकुरगंगटी प्रखंड में भी कई योजनाओं का शुभारंभ किया गया. फूलवरिया पंचायत के ग्राम रतनपुर में नदी पर चेक डैम निर्माण (1.1 करोड़), बनियाडीह पंचायत के हसनान घाट के पास कोआ नदी में चेक डैम (1.3 करोड़), जोरिया में बीयर निर्माण (1.7 करोड़), पंजाड़ीह पंचायत के ग्राम मुकेरीचक में कोआ नदी पर चेक डैम (1.1 करोड़) और ग्राम विधानपुर में पोखर जीर्णोद्धार कार्य (54 लाख) शामिल हैं.


इस मौके पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि ये योजनाएं केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि किसानों के जीवन में स्थायी बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं. इनसे जल संचयन को बढ़ावा मिलेगा, सिंचाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी.
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और हर योजना को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि आमजन को सीधा लाभ मिल सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही