Search

 
 
 

JET 2024 परीक्षा स्थगित, अब 26 अप्रैल को होगी परीक्षा

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड पात्रता परीक्षा-2024 (JET 2024) को स्थगित कर दिया है. यह परीक्षा पहले 29 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली थी, जिसे अपरिहार्य कारणों से टाल दिया गया है. अब यह परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी.
 

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड पात्रता परीक्षा-2024 (JET 2024) को स्थगित कर दिया है. यह परीक्षा पहले 29 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली थी, जिसे अपरिहार्य कारणों से टाल दिया गया है. अब यह परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी.

 

हजारीबाग भी बना परीक्षा केंद्र

अभ्यर्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आयोग ने परीक्षा केंद्रों का दायरा बढ़ाया है. अब रांची, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), धनबाद, बोकारो और देवघर के साथ हजारीबाग को भी नया केंद्र बनाया गया है.

 

तीन शहरों का करना होगा चयन

अभ्यर्थियों को कुल 6 शहरों में से अपनी प्राथमिकता के अनुसार तीन केंद्रों का चयन (अवरोही क्रम में) करना होगा.

 

संशोधन की अंतिम तिथि 30 मार्च

परीक्षा केंद्र में बदलाव के लिए आयोग की वेबसाइट पर 24 मार्च से 30 मार्च 2026 (शाम 5 बजे तक) संशोधन का अवसर दिया गया है.

 

अन्य विवरण में बदलाव नहीं

आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र के अलावा आवेदन पत्र में किसी अन्य प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा. अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर विजिट कर सकते हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही