Search

 
 
 

JPSC बैकलॉग भर्ती 2023: आवेदन प्रक्रिया शुरू, 9 अप्रैल लास्ट डेट

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त सिविल सेवा (बैकलॉग) प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य कर पदाधिकारी (State Tax Officer) के कुल 7 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी.
 

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त सिविल सेवा (बैकलॉग) प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य कर पदाधिकारी (State Tax Officer) के कुल 7 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी. 

 

आयोग ने पात्र भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जाकर One Time Registration (OTR) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 9 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है. 

 

उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा वर्ग के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट भी दी जाएगी. शैक्षणिक योग्यता के रूप में अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है. चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) और मुख्य परीक्षा (Mains) के साथ इंटरव्यू शामिल है. 

 

प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होंगे, प्रत्येक 200 अंकों का होगा और सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective) होंगे. वहीं मुख्य परीक्षा में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी. आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आवेदन करने से पहले विस्तृत अधिसूचना और नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके. 

 

महत्वपूर्ण तिथियां:

आवेदन शुरू: 23 मार्च 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 9 अप्रैल 2026

शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 11 अप्रैल 2026

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही