Search

 
 
 

झारखंड सिविल सेवा बैकलॉग वेकेंसी, 45 पदों पर भर्ती, 6 अप्रैल तक करें आवेदन

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त सिविल सेवा (बैकलॉग) प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है.
 

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त सिविल सेवा (बैकलॉग) प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. इस भर्ती के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 45 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च 2026 से शुरू होकर 6 अप्रैल 2026 तक चलेगी. आवेदन केवल One Time Registration (OTR) सिस्टम के जरिए ही स्वीकार किए जाएंगे. 

 

पदों का विवरण

इस भर्ती के तहत प्रमुख पदों में शामिल हैं:

उप समाहर्ता (डिप्टी कलेक्टर) – 36 पद

सहायक निबंधक – 2 पद

झारखंड शिक्षा सेवा (श्रेणी-2) – 7 पद


योग्यता व आयु सीमा

अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है. न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु वर्ग के अनुसार 37 से 40 वर्ष तक तय की गई है. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी. 

 

चयन प्रक्रिया

चयन तीन चरणों में किया जाएगा:

1. प्रारंभिक परीक्षा (ऑब्जेक्टिव)


2. मुख्य परीक्षा (लिखित)


3. साक्षात्कार

 

प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होंगे, प्रत्येक 200 अंकों का. मुख्य परीक्षा में कुल 6 पेपर और 100 अंकों का इंटरव्यू शामिल होगा. 

 

वेतनमान

चयनित अभ्यर्थियों को 9300 से 34800 रुपये वेतनमान के साथ 5400 ग्रेड पे दिया जाएगा. 

आवेदन शुल्क

सामान्य/पिछड़ा वर्ग: ₹100

एससी/एसटी (झारखंड निवासी): ₹50

दिव्यांग अभ्यर्थियों को शुल्क में छूट


आयोग ने अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी है. विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार JPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जा सकते हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही