Search

 
 
 

चतरा में वज्रपात का कहर: 1 महिला की मौत, दो गंभीर रूप से झुलसे, घायल का इलाज जारी

जिले के पत्थलगड़ा प्रखंड अंतर्गत सिंघानी गांव में शुक्रवार शाम वज्रपात गिरने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए. इस हादसे के बाद से गांव में मातम का माहौल है.
 

Chatra: जिले के पत्थलगड़ा प्रखंड अंतर्गत सिंघानी गांव में शुक्रवार शाम वज्रपात गिरने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए. इस हादसे के बाद से गांव में मातम का माहौल है.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 5 बजे मोहम्मद महफूज अपनी पत्नी सम्मा परवीन और अन्य परिजनों के साथ घर के पास महुआ चुन रहे थे. इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश के साथ वज्रपात हो गया.

 

आसमान से गिरी बिजली की चपेट में आने से सम्मा परवीन की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, 50 वर्षीय जैबुन निशा और एक 10 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से झुलस गईं. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

 

घटना की सूचना मिलते ही सीओ उदल राम और पत्थलगड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. प्रशासन की टीम ने स्थिति का जायजा लेते हुए राहत कार्य शुरू किया. हालांकि, घटना के बाद शव के पोस्टमार्टम को लेकर परिजनों और पुलिस के बीच कुछ देर तक विवाद भी देखने को मिला.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही