Search

पश्चिमी सिंहभूम में पारिवारिक विवाद बना खूनी कांड: बेटे के हमले में पिता की मौत

Kumardungi (West Singhbhum): जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. बाईहातु गांव के बालिबांध टोला में एक बेटे ने गुस्से में आकर अपने पिता पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई, जबकि सौतेली मां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं.
 
जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे की है. मृतक की पहचान सत्यवान पान के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि आंगन में सरकारी आवास निर्माण को लेकर सत्यवान पान और उनके बड़े बेटे प्रकाश पान के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई.

आरोप है कि प्रकाश पान ने पहले अपनी सौतेली मां पर डंडे से हमला कर उनके सिर पर गंभीर चोट पहुंचाई. इसके बाद उसने अपने पिता को भी निशाना बनाते हुए सिर पर वार कर दिया. घायल अवस्था में दोनों को अलग-अलग स्थानों पर रखा गया, जबकि गांव के लोग पहले महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारडुंगी ले गए.

इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल सत्यवान पान को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी बेटे की तलाश की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही