Search

पलामूः डायन बताकर महिला पर हमला मामले में दो गिरफ्तार

थाने में दिए आवेदन में पति ने आरोप लगाया था कि 17 मार्च को उसकी पत्नी को डायन कहकर आरोपियों ने तलवार व रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. हत्या की नीयत से हमला किए जाने की बात सामने आई थी.
 
Medininagar : पलामू जिले के पंड़वा थाना क्षेत्र में बीते 17 मार्च को डायन बताकर महिला पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में झरी निवासी पीड़ित महिला के पति लखन प्रसाद के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

थाने में दिए आवेदन में पति ने आरोप लगाया था कि 17 मार्च को उसकी पत्नी को डायन कहकर आरोपियों ने तलवार व रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. हत्या की नीयत से हमला किए जाने की बात सामने आई थी.

पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी कर दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में मुन्ना प्रसाद (32 वर्ष) व पप्पू प्रसाद उर्फ पप्पू प्रसाद गुप्ता (28 वर्ष) शामिल हैं. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर लिया है. पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही