Search

 
 
 

जादूगोड़ाः बाइक रेलिंग से टकराई, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग से टकरा गई. दुर्घटना में बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. जबकि बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल है. उसका इलाज जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.
 

Jadugora : जादूगोड़ा-हाता मुख्य मार्ग पर कालिकापुर में मंदिर के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग से टकरा गई. दुर्घटना में बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. जबकि बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल है. उसका इलाज जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.


सूचना मिलते ही पोटका पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई. थाना प्रभारी मनोज हेंब्रम व मुखिया विदेन सरदार ने बताया कि मृत युवक पश्चिम बंगाल के पुरुलिया का रहने वाला था. उसकी पहचान नहीं हो पाई है. वह हाता से अपने घर पुरुलिया जा रहा था. तभी कालिकापुर में दुर्घटना का शिकार हो गया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही