कोल्हान स्तरीय क्षेत्रीय ग्रामसभा फेडरेशन के सम्मेलन में उभरे विचार Jadugoda : पोटका प्रखंड क्षेत्र के पर्यावरण चेतना केंद्र बड़ा सिगदी में बुधवार को कोल्हान स्तरीय क्षेत्रीय ग्रामसभा फेडरेशन समिति की ओर से सम्मेलन का आयोजन हुआ. सम्मेलन में कोल्हान प्रमंडल के मुसाबनी, पोटका, जमशेदपुर, सदर चाईबासा, तांतनगर व राज नगर प्रखंड के समिति के 40 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया. कार्यक्रम में क्षेत्रवार ग्रामसभाओं की स्थिति व झारखंड में पेसा कानून की अड़चनों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. वक्ताओं ने कहा कि ग्रामसभा के सशक्तिकरण के लिए पेसा कानून जरूरी है. उन्होंने कहा कि पेसा कानून 28 वर्ष पहले बना, लेकिन झारखंड में उसकी नियमावली बनाकर लागू नहीं किया जा रहा है, जिससे ग्रामसभा की शक्तियां कमजोर होती जा रही हैं. संविधान के पांचवी अनुसूची की व्यवस्था भी कमजोर पड़ती जा रही है. ग्रामसभाओं में सामान्य क्षेत्र की व्यवस्था हावी होती जा रही है. वक्ताओ ने यह भी माना कि वन अधिकार के तहत सामुदायिक वन भूमि पट्टा अपेक्षाकृत कम दिया जा रहा है. बैठक में जलवायु परिवर्तन पर भी गहराई से मंथन किया गया. मौके पर कोल्हान ग्रामसभा फेडरेशन समिति संयोजक पूर्णिमा बिरुली, सहलाकर समिति के सदस्य सालगे मार्डी, सिद्धेश्वर सरदार, सदस्य हरीश सिंह भूमिज, सुरेंद्रर बिरुली, निरसो हांसदा, संगीता बिरुली, रूप सिंह किस्कू, अश्विनी महाराणा, दुलारी हेंब्रम, सारमनी बेसरा, गोरी सरदार, जवा टुडू, लखन्दर सरदार, विष्णु सरदार, अर्जुन सरदार, आनंद सरदार, गोपाल किस्कू, सुरेश सरदार आदि उपस्थित रहे. यह भी पढ़ें : महाकुंभ">https://lagatar.in/after-getting-separated-in-mahakumbh-covered-520-kilometers-distance-on-foot-in-10-days-then-reached-home/">महाकुंभ
में बिछड़ने के बाद 10 दिन में पैदल नाप दी 520 किलोमीटर की दूरी, फिर पहुंची अपने घर हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN
google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
जादूगोड़ा : ग्रामसभाओं के सशक्तिकरण के लिए पेसा कानून जरूरी

Leave a Comment