Search

 
 
 

जादूगोड़ा : पोटका में स्वास्थ्य सहियाओं का हड़ताल आठवें दिन भी जारी, पूर्व जिला परिषद भी समर्थन में उतरे

 
Jadugoda : पोटका में स्वास्थ्य सहियाओं का हड़ताल सोमवार को आठवें दिन भी जारी रहा. सहियाओं के इस हड़ताल में पूर्व जिला परिषद करुणामय मंडल ने भी अपना समर्थन जताते हुए सहियाओं की मांग के समर्थन में घंटों धरना पर बैठे. इस बाबत पूर्व जिला परिषद करुणामय मंडल ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार स्वास्थ्य सहिया की स्थायीकरण की मांग पूरा करें ताकि हड़ताल समाप्त कर चमरा रही पोटका की स्वास्थ्य व्यवस्था को पटरी पर लाया जा सके. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-cultural-artists-will-gather-in-nimdih-on-maghi-purnima/">चांडिल

: माघी पूर्णिमा में नीमडीह में जुटेंगे सांस्कृतिक कलाकार

365 दिन सेवा देने पर स्थायीकरण का हक बनता है - करुणामय

उन्होंने कहा कि श्रम कानून में 365 दिन सेवा देने पर स्थायीकरण का हक बनता है जबकि सहिया बीते 16 साल से स्थायीकरण की आस में मुफ्त में अपनी सेवा दे रही हैं. सेवा के नाम पर सरकार प्रतिदिन 66.66 पैसा आठ घंटा सेवा लेने के उपरांत देती है. उन्होंने सरकार से कानून का राज कायम करते हुए न्यूनतम वेज बोर्ड को लागू करने की मांग उठाई ताकि सहियाओं को उनका अधिकार मिल सके अन्यथा आंदोलन जारी रहेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही